Waqt Shayari in Hindi 2026: Deep Quotes That Touch The Heart
Waqt Shayari in Hindi reflects the truth of time, changing relationships, life experiences, and valuable lessons. Explore beautiful collections of Waqt Badalne Wali Shayari, Waqt Ki Keemat Shayari, Zindagi Shayari, Rishte Shayari, Taqdeer Shayari, and Inspirational Shayari to feel the deep emotions connected with time.
Waqt Shayari
वक़्त से लड़कर जो अपना नसीब बदल दे
इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल दे !
वक्त सब के पास है लेकिन हमेशा के लिए नहीं
जो चाहे कर लो आज में ही कल का भरोसा नहीं !
कुछ अजीब सा चल रहा है ये वक्त का सफर
एक गहरी सी खामोशी है खुद के ही अंदर !
कभी खिलाफ़ तो कभी साथ होता है
इंसान की बर्बादी में वक़्त का भी हाथ होता है !
ये मोहब्बत का फ़साना भी बदल जाएगा
वक़्त के साथ ज़माना भी बदल जाएगा !
Waqt Shayari In Hindi
शौक़ से आए बुरा वक़्त अगर आता है
हम को हर हाल में जीने का हुनर आता है
कुछ इस तरह से सौदा किया मुझसे मेरे वक़्त ने
तजुर्बे देकर वो मुझसे मेरी नादानियां ले गया
आज तेरा वक़्त है, तो कल मेरा भी होगा।
गर अभी है शाम, तो कल सवेरा भी होगा।
इस भीड़ पर भरोसा नहीं मुझे
ये लोग बुरे वक़्त में पराए हो जाते हैं।
ज़रा सा वक़्त जो बदला तो हम पे हँसने लगे
हमारे काँधे पे सर रख के रोने वाले लोग।
Rishte Waqt Shayari
आदतें तो सभी जानलेवा होती है जनाब,
चाहे नशे की हो या फिर किसी इंसान की।
हर रोज थक जाता हूँ कर करके मरम्मत अपनी,
हर रोज निकल आती हैं नई दरार मुझमें।
दो पल मुस्कुराकर फिर हुई आँख नम,
फिर वही इश्क, वही गम, वही हम।
ज़िंदगी चल रही है बस,
क्या हो रहा है, क्या होगा कुछ पता नहीं।
कोई किसी के बिना नहीं मरता, बस आदत की बात है,
आज तुम्हारी छूट गई, कल मेरी छूट जायेगी।
बिना सोचे आ जाए तो ये बात अलग है,
वरना जान बूझ कर तुझे याद करने की हिम्मत नहीं मुझमें।
खुद की खुशी ढूंढते ढूंढते,
फैसला ले लेते हैं लोग खुद की खुशी का।
वक्त आने पर खुलते हैं किरदार सारे,
पहली नज़र में हर कोई वफादार लगता है।
Bura Waqt Shayari
दर्द ही हमदर्द बन गया है इस वक़्त,
अब खुद अपना हाल बयाँ करने से कतराता हूँ मैं।
बुरा वक्त भी क्या कमाल का होता है साहेब,
जी जी करने वाले भी तू तू करने लगते हैं।
ज़िन्दगी ने मेरे मर्ज का एक कारगर इलाज बताया,
वक़्त को दवा कहा और ख्वाहिशों का परहेज़ बताया।
अभी तो थोड़ा वक्त है, उनको आजमाने दो,
रो-रोकर पुकारेंगे हमें, हमारा वक्त तो आने दो।
कुछ अजीब सा चल रहा है ये वक्त का सफर,
एक गहरी सी खामोशी है खुद के ही अंदर।
एक दिन मेरे साथ बैठकर वक़्त भी खूब रोया,
बोला बंदा तू ठीक है बस मैं ही खराब चल रहा हूँ।
Zindagi Waqt Shayari
एक और शाम हो गई, एक और दिन ढल गया,
ज़िंदगी की किताब से एक और पन्ना निकल गया।
दिल खोल कर हंसना तो मैं भी चाहता था,
जिम्मेदारियों के बीच कभी वक्त ही नहीं मिला।
सदा ऐश दौराँ दिखाता नहीं,
गया वक़्त फिर हाथ आता नहीं।
किसी पर नर्म, किसी पर होता है सख्त,
कल और था, आज दूसरे का है ये वक्त।
बादलों की ओट से किसी दिन,
तो सूरज निकलेगा जरूर।
सफर जारी रख ज़िंदगी का,
एक दिन तो वक्त बदलेगा जरूर।
वो जो कपड़े बदलने का शौक रखते थे,
आखिरी वक्त न कह पाए कफ़न ठीक नहीं।
Waqt Shayari In Hindi On Life
किसी के सपने किसी का प्यार पूरा न हो,
इंसान का वक़्त इतना भी बुरा न हो।
दिल खोल कर हंसना तो मैं भी चाहता था,
जिम्मेदारियों के बीच कभी वक्त नहीं मिला।
कल हम आईने में रुख़ की झुर्रियाँ देखा किए,
कारवान-ए-उम्र-ए-रफ़्ता का निशाँ देखा किए।
कैसे मानूँ कि ज़माने की ख़बर रखती है,
गर्दिश-ए-वक़्त तो बस मुझ पे नज़र रखती है।
लगता था ज़िंदगी बदलने में वक़्त लगेगा,
पर कहाँ पता था बदलता हुआ वक़्त ज़िंदगी बदल देगा।
गैरमुकम्मल सी ज़िंदगी, वक़्त की बेतहाशा रफ़्तार,
रात इकाई, नींद दहाई, ख्वाब सैकड़ा, दर्द हजार।
इतनी जल्दी हार मत मान ज़िंदगी से,
आज वक़्त बुरा है तो कल अच्छा भी होगा।
कभी मचलता था ये दिल, आजकल सुधर गया है,
जबसे ज़िंदगी का अच्छा वक़्त गुजर गया है।
वक़्त की मार बड़ी ही असरदार होती है,
इसे बर्बाद करने वाले की ज़िंदगी खराब होती है।
Waqt Shayari In Hindi 2 Lines
हैरत से ना देख मेरे चहेरे की दरारे,
मै वक्त के हाथो मै खिलौने की तरह था!
उसे शिकायत है की मुझे बदल दिया वक्त ने,
कभी खुद से भी सवाल करना की क्या तुम वही हो?
समय से समझ जाओ नहीं तो समय जब,
समझाता है तब तक बड़ी देर हो जाती है!
स्कुल के शिक्षक समझाने के बाद सबक सिखाते है,
और समय सबक सिखाने के बाद समझाता है!
वो वक्त भी बहुत ख़ास होता है,
जब सर पर माता पिता का हाथ होता है!
Emotional Dard Rishta Waqt Shayari
रिश्तों में जब दर्द का मौसम छा जाता है,
तो हर अपना भी अजनबी नज़र आता है।
रिश्तों का बोझ वक्त ने ऐसा ढोया,
मुस्कुराते चेहरे भी अंदर से रोया।
बदला हुआ वक़्त है, ज़ालिम ज़माना है,
यहाँ मतलबी रिश्ते हैं, फिर भी निभाना है।
रिश्ते वक्त के साथ ऐसे टूटे,
जैसे शीशे ज़रा सी ठोकर से फूटे।
वक़्त ने मुझे सिखा दिया है लोगों की पहचान,
वरना हम भी सोचते थे कि हर कोई अपना है।
Zindagi Rishte Waqt Shayari
यह दुनिया बहुत मतलबी है जनाब,
बुरे वक़्त में कोई साथ नहीं देता।
जो वक़्त की क़द्र करता हो,ज़िंदगी उसकी मुस्कुराती है।
वरना हर लम्हा किसी न किसी को रुलाती है।
ज़िंदगी को बदलने में वक़्त नहीं लगता,
पर कभी-कभी वक़्त को बदलने में ज़िंदगी लग जाती है।
वक़्त जैसा भी हो,बीतता ज़रूर है।
आदमी अगर ठान ले,तो वक़्त से भी जीतता ज़रूर है।
अश्क़ों की चाँदनी से बेहतर वो धूप ही थी,
चलो किसी मोड़ से शुरू करें फिर से नई ज़िंदगी।
Dard Rishte Waqt Shayari
वक़्त हर ज़ख़्म का मरहम तो नहीं बन सकता,
दर्द कुछ होते हैं ता-उम्र रुलाने वाले।
वक्त-वक्त पर उन्हें याद करके मेरा वक्त गुजर गया,
साथ निभाने का वादा करके वो मुकर गया।
वक्त नहीं लगता दिल को दिल तक आने में,
पर सदियाँ लग जाती हैं एक रिश्ता भूलने में।
बख्शे हम भी न गए, बख्शे तुम भी न जाओगे,
वक्त जानता है हर चेहरे को बेनकाब करना।
बुरे वक्त में जो साथ दे वही होते हैं अपने,
यूँ बीच राहों में जो साथ छोड़ दे वो नहीं होते हैं अपने।
वक़्त बदल जाता है, इंसान बदल जाते हैं,
वक्त-वक्त पर रिश्तों के अंदाज़ बदल जाते हैं।
हाथ छूटे भी तो रिश्ते नहीं छोड़ा करते,
वक्त की शाख से लम्हें नहीं तोड़ा करते।
वक्त बीत गया, अपने छूट गए,
उम्र बढ़ती गई, रिश्ते टूट गए।
वक़्त तो वार करता है, अपने भी वार करते हैं,
पर दर्द तब ज्यादा होता है जब दोनों इकट्ठे वार करते हैं।
मुझे तो तोहफों में अपनों का वक्त पसंद है,
पर आजकल इतने महंगे तोहफे देता कौन है।
वक्त बदलने से उतनी तकलीफ नहीं होती,
जितनी अपनों के बदल जाने से होती है।
Bita Hua Waqt Shayari
वक़्त करता है परवरिश बरसों,
हादिसा एक दम नहीं होता।
देखे हैं मैंने तुम्हारी तरकस के सब तीर,
मैं तुम्हारे हर एक पैंतरे से वाकिफ हूँ।
कुछ इस तरह से सौदा किया मुझसे मेरे वक़्त ने,
तजुर्बे देकर वो मुझसे मेरी नादानियां ले गया।
सुनो हर-वक़्त इतना याद भी मत कीजिए हमको,
कहीं ऐसा न हो कि हिचकियों में जान निकल जाए।
और क्या चाहती है गर्दिश-ए-अय्याम कि हम,
अपना घर भूल गए, उनकी गली भूल गए।
अपनों ने धोखा दिया तो अजनबियों से वास्ता जुड़ गया है,
वक़्त की खबर न थी, बस जो था वही मुकद्दर बन गया है।
बीता हुआ वक़्त लौटकर नहीं आता,
बस दिल में दर्द और यादें छोड़ जाता है।
बीता हुआ वक़्त कहानी बन जाता है,
और इंसान बस उसमें खोया रह जाता है।
बीते हुए लम्हों की बस यादें रह जाती हैं,
वक़्त लौटकर नहीं आता, बस आँखें भर जाती हैं।
गुज़रे हुए पल हमें जीना सिखा जाते हैं,
कुछ ज़ख्म देकर भी रिश्ते निभा जाते हैं।
Bharosa Rishte Waqt Shayari
अच्छे वक़्त पर सब साथ होते हैं,
बुरे वक़्त में सच्चे ही पास होते हैं।
जब हम रिश्तों के लिए वक़्त नहीं निकाल पाते,
तब वक़्त हमारे बीच से रिश्ते को निकाल देता है।
वक़्त की यारी तो हर कोई कर लेता है,
मज़ा तो तब है जब वक़्त बदले और यार न बदले।
वक़्त बदलते देर नहीं लगती,
कल के अपने आज बेगाने लगते हैं।
बुरे वक़्त में रिश्तों का सच दिखता है,
जो साथ रहे वही अपना लगता है।
Bura Waqt Shayari Copy Paste
बुरा वक़्त है तो क्या हुआ, यह भी गुज़र जाएगा,
तू बस सब्र रख, तेरा कल सँवर जाएगा।
जो आज तुझ पर हँसते हैं, वो कल देखेंगे,
तेरी कामयाबी का मंज़र, जब दौर बदल जाएगा।
ग़म न कर, ये आँसू भी बह जाएंगे,
ये बुरा वक़्त है, ये लम्हे भी रह जाएंगे।
बस तेरी हिम्मत हमेशा कायम रहेगी।
आज ज़रा तन्हा हूँ, कल महफ़िल होगी,
बुरा वक़्त है, बस थोड़ी सी देर होगी।
जब बुरा वक़्त आता है, तो सब साथ छोड़ते हैं,
पुराने रिश्ते भी नए रुख़ मोड़ते हैं।
पर याद रख, ये तन्हाई तुझे मज़बूत बनाएगी,
जब तू कामयाब होगा, तो सब हाथ जोड़ते हैं।
माना रास्ते कठिन हैं, पैर लड़खड़ा रहे हैं,
पर याद रख, ये बुरा वक़्त भी बीत जाएगा।
फिर तेरा हर अरमान, हक़ीक़त बन जाएगा।
वक़्त की आदत है, गुज़र जाना,
ये बुरा दौर भी कहाँ टिकेगा।
Waqt Shayari In English
Waqt rehta nahin kaheen tik kar
Aadat iski bhee aadmi see hai.
Jo waqt ki raftaar se chalta hai
Har manzil par usee ka raaj chalta hai.
Waqt ne bhi hamaara ajeeb shikaar kiya hai
Kuch bhi nahin chhoda, har taraf se vaar kiya hai.
Kisi par narm, kisi par hota hai sakht
Kal aur tha, aaj doosre ka hai ye waqt.
Kabhi khilaaf to kabhi saath hota hai
insaan ki barbaadi mein waqt ka bhi haath hota hai.
Waqt Shayari In English On Life
Waqt sabko milta hai zindagi badalne ke lie par
Zindagi dobara nahin milti waqt badalne ke lie.
Jo waqt ki kadr karta ho, zindagi uski muskuraati hai
Varna har lamha kisi na kisi ko rulaati hai.
Waqt theharta nahin, chalta hee jaata hai
Zindagi bhi usee ki hai jo isay jee jaata hai.
Zindagi ne mere marz ka ek kaargar ilaaj bataya
Waqt ko dava kaha aur khvaahishon ka parhez bataya.
Kuch ajeeb sa chal raha hai ye waqt ka safar
Ek gehri see khaamoshi hai khud ke hee andar.
Heart Touching Status Waqt Shayari
वक्त की चाल ने सब कुछ सिखा दिया,
हर रिश्ते का असली चेहरा दिखा दिया।
समय के साथ सब बदल जाता है,
दिल का हाल भी संभल जाता है।
वक्त ने मुझे खुद से मिलाया है,
हर दर्द को सच बनाकर दिखाया है।
समय की कीमत समझ नहीं आई,
जब तक हर खुशी दूर नहीं गई।
वक्त के साथ सब छूट जाता है,
जो अपना था वो भी रूठ जाता है।
हर पल कुछ सिखाता है वक्त,
बस समझने की जरूरत होती है।
समय ने बहुत कुछ बदल दिया,
अब मैं पहले जैसा नहीं रहा।
Bichadte Waqt Shayari
बिछड़ते वक़्त बस इतना ही कहा था हमने,
खुश रहना तुम, हमारी दुआओं में हमेशा रहना।
वक़्त-ए-जुदाई भी अजीब होता है,
दिल रोता है और चेहरा खामोश होता है।
जिसके साथ हर पल जीने की चाह थी,
वही शख्स वक़्त के साथ दूर हो गया।
जुदाई का दर्द भी क्या कमाल करता है,
वक़्त गुजर जाता है मगर दिल वहीं ठहर जाता है।
Love Sad Waqt Shayari
वक्त ने प्यार को बदल दिया,
जो अपना था उसे पराया कर दिया।
समय के साथ प्यार फीका पड़ा,
दिल में दर्द ही बाकी रहा।
वक्त ने जुदाई का दर्द दिया,
हर याद को जख्म बना दिया।
समय ने रिश्तों को आजमाया है,
कई अपनों को दूर पाया है।
वक्त ने मोहब्बत छीन ली,
दिल को तन्हा कर दिया।
समय ने सच्चाई दिखा दी,
हर झूठ का पर्दा हटा दिया।
वक्त के साथ दिल टूट गया,
हर सपना अधूरा छूट गया।
Acha Bura Waqt Shayari
अच्छा वक़्त सबका साथ देता है,
बुरा वक़्त इंसान की पहचान बता देता है।
वक़्त कभी एक जैसा नहीं रहता,
कभी खुशी देता है तो कभी सबक सिखाता है।
बुरे वक़्त में जो साथ निभाते हैं,
वही रिश्ते जिंदगी भर याद आते हैं।
अच्छे वक़्त में तो हर कोई अपना होता है,
बुरे वक़्त में ही अपनों का पता चलता है।
Status Waqt Shayari Dp
वक्त सबको बराबर दिया जाता है,
फर्क सिर्फ इस्तेमाल का होता है।
बुरा वक्त ही दिखाता है,
कौन अपना है और कौन पराया।
समय से बड़ा कोई डॉक्टर नहीं,
सब घाव भर देता है।
वक्त और नसीब हमेशा बदलते हैं,
पर दोनों पर किसी का बस नहीं।
जो वक्त की कदर करता है,
वक्त उसकी कदर करता है।
Bura Waqt Shayari Image
ऐ वक्त तेरी अदाओं को देखकर बिखर गया हूं मैं,
मुनासिब होगा अगर तू मुझे पहले जैसा कर दे।
खूबसूरत हुस्न और नजाकत भी देखी,
नाराजगी में उनकी कयामत भी देखी।
देखे हैं मैंने तुम्हारी तरकस के सब तीर,
मैं तुम्हारे हर एक पैंतरे से वाकिफ हूं।
वक्त मिले तो पढ़ लेना खामोशी भी हमारी,
तुमसे बिछड़ने के बाद हम जिंदगी से बिछड़ने की दुआ कर रहे हैं।
वह जो होते हैं ना कुछ अलग वाले खास,
वही हो तुम।
हम तो उन्हें बुरे ही लगेंगे,
उनकी जिंदगी में अब नए-नए लोग जो आ गए हैं।
Love Waqt Shayari
वो वक्त सी थी जो गुजर गई,
और मैं यादों सा था जो ठहर गया।
तेरे हामी हैं सो उठ कर भी नहीं जा सकते,
जाने किस वक़्त यहाँ राय-शुमारी हो जाए।
जैसे तुमने वक़्त को हाथ में रोका हो,
सच तो ये है तुम आँखों का धोखा हो।
शोरिश-ए-वक़्त हुई वक़्त की रफ़्तार में गुम,
दिन गुज़रते हैं तेरे ख़्वाब के आसार में गुम।
ये मोहब्बत का फ़साना भी बदल जाएगा,
वक़्त के साथ ज़माना भी बदल जाएगा।
इस बार वक़्त कम मिला साथ वक़्त बिताने को,
फिर एक जन्म लेंगे तुमसे मुकम्मल इश्क़ फरमाने को।
कुछ इस कदर खोए हैं तेरे ख्यालों में,
कोई वक्त भी पूछता है तो तेरा नाम बता देते हैं।
ऐ वक्त थोड़ा सा ठहर तो जाओ,
महबूब को मेरे तुम देखते तो जाओ।
Waqt Shayari Urdu
وقت رہتا نہیں کہیں ٹک کر،
عادت اس کی بھی آدمی سی ہے۔
صبح ہوتی ہے شام ہوتی ہے،
عمر یوں ہی تمام ہوتی ہے۔
سدا عیش دوراں دکھاتا نہیں،
گیا وقت پھر ہاتھ آتا نہیں۔
ان کا ذکر، ان کی تمنا، ان کی یاد،
وقت کتنا قیمتی ہے آج کل۔
اک سال گیا، اک سال نیا ہے آنے کو،
پر وقت کا اب بھی ہوش نہیں دیوانے کو۔
اگر فرصت ملے پانی کی تحریروں کو پڑھ لینا،
ہر اک دریا ہزاروں سال کا افسانہ لکھتا ہے۔
جب آ جاتی ہے دنیا گھوم پھر کر اپنے مرکز پر،
تو واپس لوٹ کر گزرے زمانے کیوں نہیں آتے۔
سب کچھ تو ہے، کیا ڈھونڈتی رہتی ہیں نگاہیں،
کیا بات ہے میں وقت پہ گھر کیوں نہیں جاتا۔
یہ محبت کا فسانہ بھی بدل جائے گا،
وقت کے ساتھ زمانہ بھی بدل جائے گا۔
کہتے ہیں عمرِ رفتہ کبھی لوٹتی نہیں،
جا مے کدے سے میری جوانی اٹھا کے لا۔
دلی میں آج بھیک بھی ملتی نہیں انہیں،
تھا کل تلک دماغ جنہیں تاج و تخت کا۔
Time Waqt Shayari
वक्त अपनी अहमियत
सबको सीखा देता है।
अपनों की बातें सुनता हूँ,
अपनी बुराई सुनता हूँ,
और सब वक्त पर छोड़ देता हूँ।
वक्त का लिहाज करना सीखो,
वरना वक्त तुम्हारा लिहाज नहीं करेगा।
वक्त का खास होना जरूरी नहीं,
खास लोगों के लिए वक्त होना जरूरी है।
कितने अजीब हैं दुनिया के लोग,
अपनों को घड़ी गिफ्ट करते हैं
और वक्त देना भूल जाते हैं।
वक़्त बदलने से उतनी तकलीफ नहीं होती,
जितनी किसी अपने के बदल जाने से होती है।
कभी वक्त मिला तो जुल्फें तेरी सुलझा दूंगा,
आज उलझा हूँ जरा वक्त को सुलझाने में।
कभी-कभी बहुत सारी बातें करनी होती हैं,
लेकिन उन बातों को
सुनने वाले के पास वक्त नहीं होता।
Waqt Shayari Sad
वक़्त रेहता नहीं कहीं टिक कर
आदत इसकी भी आदमी सी है |
बेकार गया बन में सोना मिरा सदियों का
इस शहर में तो अब तक सिक्का भी नहीं बदला
जो ज़रा ठीक से किरदार निगारी हो जाए
ये कहानी तो हक़ीक़त पे भी तारी हो जाए
वक्त रहते अगर बात हो जाती,
तो शायद बात ज्यादा नहीं बिगड़ पाती !
जनम दिन पर घड़ी दी थी उन्होंने
हमें उम्मीद थी वो वक़्त देंगे
Waqt Shayari Ghalib
गुज़र रहा हूँ यहाँ से भी गुज़र जाऊँगा,
मैं वक़्त हूँ कहीं ठहरा तो मर जाऊँगा।
kismat Waqt Shayari
वक़्त ने इतने ज़ख्म दिए हैं कि,
अब मरहम भी अजनबी लगता है।
किस्मत से शिकायत क्या करें जनाब,
वक़्त ही हर दर्द की वजह बन जाता है।
जो लोग वक़्त के साथ बदल गए,
वो कभी अपने थे ही नहीं।
कभी वक़्त अच्छा था,
अब बस यादें ही रह गई हैं साथ।
किस्मत का खेल भी अजीब है,
हर खुशी थोड़े वक़्त की मेहमान होती है।
Jarurat Se Jyada Waqt Shayari
जरूरत से ज्यादा वक्त और इज़्ज़त देने से,
लोग अक्सर बदल जाया करते हैं।
जिसे अपने वक्त से ज्यादा वक्त दिया,
अक्सर उसी ने वक्त बदलते ही भुला दिया।
जरूरत से ज्यादा किसी को अपना मत बनाना,
वक्त आने पर वही दर्द की वजह बन जाते हैं।
कभी-कभी ज्यादा वक्त देना भी गलती बन जाती है,
क्योंकि लोग उसकी कीमत समझना भूल जाते हैं।
Rishte Love Waqt Shayari
रिश्ते निभाने के लिए सिर्फ प्यार नहीं,
वक्त और समझ भी जरूरी है।
वक़्त बदलता है, लोग बदल जाते हैं,
पर सच्चे रिश्ते हमेशा दिल के पास रहते हैं।
जब हम रिश्तों के लिए वक्त नहीं निकाल पाते,
तो वक्त हमारे दरमियान से रिश्ते निकाल देता है।
मुझे तो तोहफों में अपनों का वक्त पसंद है,
पर आजकल इतने महंगे तोहफे देता कौन है।
Samay Par Shayari
समय तेरा भी आएगा, सब्र का फल मीठा है,
जो आज काँटा है वो कल फूल बनेगा।
समय की लहर में बहना सीख लो,
जो अड़ गया वो टूट गया।
समय गवाह है मेरी मेहनत का,
जो मिला वो ख़ैरात नहीं हक़ है।
समय से आगे कोई दौड़ नहीं सकता,
लेकिन हिम्मत से समय मोड़ सकता है।
समय ने पूछा तू कौन है,
मैंने कहा जो तू बनाएगा वो।
समय से ज़्यादा सच्चा कोई शीशा नहीं,
जो है वो दिखाता है, जो नहीं वो तोड़ देता है।
समय चला गया तो हाथ खाली रहेंगे,
पकड़ लो अभी वरना पछताओगे।
समय की रफ़्तार से कोई जीता नहीं,
मगर हौसले से कोई हारा भी नहीं।
वक्त पर शायरी
वक़्त की ज़ुबान पर कोई ताला नहीं लगता,
जो सच छुपाओ वो वक़्त ख़ुद बयान करता है।
वक़्त ने तोड़ दिए वो रिश्ते जो लोहे से मज़बूत थे,
पता चला मज़बूती सिर्फ़ दिखावे की थी।
वक़्त से पूछो तो कहता है मैं किसी का नहीं,
लेकिन हर किसी को बदलने का हुनर रखता हूँ।
वक़्त की धूप में जो साये साथ खड़े रहे,
उनको दोस्त नहीं फ़रिश्ता कहते हैं।
मुश्किल वक्त शायरी
जिसे हमने अपना माना,
बुरे वक्त में उसे जाना।
जब पड़ती है बुरे वक्त की मार,
इंसान जाता है जिंदगी हार।
बुरे वक्त में इंसान टूट जाता है,
हर कोई अपना रूठ जाता है।
हमारी दोस्ती का यही सिला दिया,
बुरे वक्त ने दोस्तों से मिला दिया।
बुरे वक्त में ही होती है हर किसी की पहचान,
अच्छे वक्त में हम सबसे रहते हैं अनजान।
बुरे वक्त ने हमें बहुत कुछ सिखा दिया,
हमें बहुत अच्छा इंसान बना दिया।
दोस्त चाहे कितने भी कमीने होते हैं,
बुरे वक्त में वही साथ होते हैं।
जब किसी का सहारा नहीं होता है,
तब वक्त हमारा नहीं होता है।
वक्त किसी का बुरा नहीं होता है,
वक्त के साथ इंसान बुरा बन जाता है।
बुरा हो वक्त तो सब आजमाने लगते हैं,
बड़ों को छोटे भी आंखें दिखाने लगते हैं।
नए अमीरों के घर भूल कर भी मत जाना,
हर चीज की कीमत बताने लगते हैं।
Time Shayari 2 Line
कोई ठहरता नहीं यूँ तो वक़्त के आगे,
मगर वो ज़ख़्म कि जिस का निशाँ नहीं जाता।
और क्या चाहती है गर्दिश-ए-अय्याम कि हम,
अपना घर भूल गए उनकी गली भूल गए।
वक्त का लिहाज करना सीखो,
वरना वक्त तुम्हारा लिहाज नहीं करेगा।
वक्त जब करवट लेता है तो,
सल्तनत से शहजादे भी उठा लिए जाते हैं।
कभी खिलाफ़ तो कभी साथ होता है,
इंसान की बर्बादी में वक़्त का भी हाथ होता है।
Waqt ki Baat Hai Shayari
वक्त ने थोड़ा सा साथ नहीं दिया तो लोगों ने,
काबिलियत पर शक करना शुरू कर दिया।
वक़्त रहता नहीं कहीं टिक कर,
आदत इसकी भी आदमी सी है।
मुझे सब्र करना और तुम्हें,
कद्र करना अब वक़्त ही सिखाएगा।
वक़्त वक़्त की बात है जनाब,
आज तेरा है तो कल मेरा होगा।
तुझे चाहने वाले भी कम ना होंगे,
वक्त के साथ शायद हम ना होंगे।
चाहे किसी को कितना भी प्यार देना,
लेकिन तेरी यादों के हकदार सिर्फ हम होंगे।
समय की कीमत शायरी
कभी जो मिला है उसका सही उपयोग करो,
वक्त रहते रिश्तों की अहमियत जान लो।
जो खो गया उसे पाना मुश्किल है,
इसलिए प्यार, सम्मान और इज़्ज़त दिखाओ।
वक्त रहते समझ लो उस दिल की बात,
जो बिना कहे समझ जाए हर हाल का साथ।
क्योंकि वक्त के बाद सब होता है फिजूल सी बात।
वक़्त रहते प्यार का एहसास करो,
कल हो न हो, दिल की बात जताओ।
वक्त रहते अपनापन दिखाओ,
रिश्तों की हिफाज़त प्यार से करो।
छोटे-छोटे पल बहुत मायने रखते हैं,
कदर करना ही सच्चा धर्म है।
वक्त रहते कदर कर लो अपने प्यार की,
जो साथ निभाए हर सफर की।
वरना वक्त के बाद होती है सिर्फ तन्हाई की नई खबर।
वक़्त रहते अपनों से बातें करो,
बिना शब्द के भी दिल से दिल जोड़ो।
वक्त और हालात शायरी
ऐसा नहीं है कि, सब लोग बदल जाते हैं
कुछ लोग हालात के साँचे में ढल जाते हैं।
बुरे वक्त में हिम्मत और अच्छे वक्त में
रवैया नहीं बदला करते ।
छोड़ने वाले छोड़ जाते हैं, मुक़ाम कोई भी हो
निभाने वाले निभा जाते हैं, हालात कैसे भी हों ।
मुश्किलों से कह दो, उलझा न करें हमसे
हमें हर हालात में जीने का हुनर आता है ।
फितरत, सोच और हालात में फर्क होता है
वरना इंसान कैसा भी हो, दिल का बुरा नहीं होता ।
लोग बुरे नहीं होते, बस हालात बदल जाते हैं ।
कुछ दृष्टिकोण, कुछ ख्याल बदल जाते हैं ।
वक्त पर मोटिवेशनल शायरी
वक़्त हर किसी को बदल देता है,
मगर किसी का असली चेहरा सामने लाकर ही।
जिस वक्त देना होता है ना वक्त देता ही है,
अगर तुमसे प्यार है ना तो कसकर गले लगाता ही है।
वक़्त एक आईना है,
इसमें हर चेहरा असली दिखता है।
बुरा वक़्त भी एक तोहफ़ा है,
ये बता देता है कौन अपना है और कौन बेवफ़ा है।
वक़्त को बदलना मुश्किल है,
लेकिन वक़्त से बदलना आसान है।
Waqt Quotes In Hindi
☆ “वक्त बदलते देर नहीं लगती, इसलिए हमेशा अच्छा सोचें और अच्छा करें।”
☆ “समय की कद्र करने वाला व्यक्ति, जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त करता है।”
☆ “वक्त ही वह दर्पण है जो हमारी मेहनत का असली चेहरा दिखाता है।”
☆ “जो व्यक्ति वक्त की कदर नहीं करता, वक्त भी उसकी कद्र नहीं करता।”
☆ “समय न तो किसी का इंतजार करता है और न ही किसी के लिए ठहरता है।”
☆ “वक्त की अहमियत वही समझता है जिसने समय को खोया है।”
☆ “हर मुश्किल घड़ी में सब्र रखो, वक्त बदलते देर नहीं लगती।”
☆ “समय को सही दिशा में लगाना ही जीवन की सच्ची पूंजी है।”
☆ “वक्त बर्बाद करने से अच्छा है कि हम उसे खुद की बेहतरी में लगाएं।”
☆ “समय का सही उपयोग सफलता की कुंजी है।”
☆ “समय ही सबसे बड़ा शिक्षक है, यह आपको हर दिन कुछ नया सिखाता है।”
☆ “वक्त से ज्यादा मूल्यवान कोई वस्तु नहीं, इसे सही तरीके से खर्च करें।”
Time Sab ka Aata Hai
जो वक्त की कद्र करता है,
वक्त उसकी कद्र करता है।
बुरा वक्त कभी बताकर नहीं आता,
लेकिन बहुत कुछ सिखाकर जरूर जाता है।
वक्त बदलता जरूर है,
वक्त सबका आता जरूर है।
वक्त की कीमत वही समझता है,
जिसने इसे खोया होता है।
अच्छा वक्त और बुरा वक्त दोनों गुजर जाते हैं,
बस इंसान के अनुभव साथ रह जाते हैं।
वक्त किसी के लिए रुकता नहीं,
जो इसे समझ ले वही जिंदगी में आगे बढ़ता है।






